समाचार | समाचार का अर्थ | समाचार कि परिभाषा | NEWS | NEWS DEFINITION | NEWS MEANING |

समाचार : अर्थ एवं परिभाषा


image source: google image

समाचार का अर्थ

                              समाचारों के माध्यम से ही समाचार-पात्र का स्वरूप बनता है | जहाँ समाचार-पात्र में एनी पाठ्य सामग्री, टिप्पणियां, सम्पादक के नाम, साहित्यक परिशिष्ट, विज्ञापन एवं खोजपरख सामग्री सम्मलित कि जाती है, वहां समाचार निःसंदेह समाचार के अभिन्न अंग और आत्मा होते है |

                                                                                          एक समाजिक प्राणी होने के नाते मानव वर्ग स्वभाव से ही समाचारों को जानने का उत्सुक रहा है | मान्यता, अभिज्ञता और साहसिक वृतियों कि जानकारी से प्रोत्साहन मिलता है, यही जानकारी समाचार है | हिन्दी भाषा के समाचार शब्द को अंग्रेजी भाषा में न्यूज़ कहा जाता है | न्यूज़ शब्द अंग्रजी वर्णमाला के  चार अक्षरों N,E,W तथा S से मिलकर बना है | यही चार अक्षर उत्तर( NORTH ), पूरब ( EAST ), पश्चिम ( WEST ) तथा दक्षिण ( SOUTH ) दिशाओं के धोतक है | संभवतः इसी दृष्टि से हेडन के कोष में समाचार कि परिभाषा, समस्त दिशाओं कि घटनाएं दी गई है |अंग्रजी का न्यूज़ शब्द न्यू का बहुवचन है | यह अंग्रेजी के न्यू, लैटिन के नोवा और संस्कृत के नव शब्द पर आधारित है, न इन तीनों शब्दों एक ही अर्थ है - नवीन अथवा नूतन | मुख्यता समाचार तो वह  है जिसमे नवीनता हो | जिस प्रकार प्रकृति के यौवन का श्रृंगार नित्य खिलने वाले नए-नए फूल करते है | ठीक उसी प्रकार नवीनता समाचारों कि शोभा बढ़ाती है | समाचार को सदैव नया, दिलचस्प, मनोरंजक और महत्वपूर्ण होना चाहिए |


समाचार कि परिभाषाएं 

image source: google image

अनेक विद्वानों तथा बुद्धिजीवियों द्वारा सामाचार को निम्नलिखित रूप से परिभाषित किया गया है :

  1. "किसी  समय में होने वाली उन महत्वपूर्ण घटनाओं के सही और पक्षपात रहित विवरण को जिसमें उस पत्र के पाठकों कि अभिरूचि हो, उसे समाचार कहते है |"  -विलियम एम . माल्सबाई 
  1. "समाचार जल्दी से लिखा गया इतिहास है"  -जार्ज एच. मौरिस
  1. "वह सत्य, घटना या विचार जिसमे बहुसंख्यक पाठकों कि अभिरुचि है |"  -प्रो.विलियम ब्लेयर
  1. "समाचार घटना का वर्णन है | घटना स्व समाचार नहीं |न घटनाओं, तथ्यों और विचारों कि सामयिक 
  1. रिपोर्ट  समाचार  है, जिसमे पर्याप्त लोगों कि रुचि हो |"  -विलियम एल. रिवर्स
  1. "दिन में कही भी किसी समय कोई छोटी मोती घटना या परिवर्तन हो उसका शब्दों में वर्णन होगा उसे समाचार कहते है |"  -रा. र. खाडेलकर


संदर्भ- 
पंत. एन. सी - मीडिया लेखन के सिद्धांत,  तक्षशिला प्रकाशन, नई दिल्ली
पृष्ठ संख्या -21




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.